फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता संकीर्तन में गूंजे भजन, भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
शाहाबाद। आयोजक परिवार को सम्मानित करते जिओ गीता परिवार के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से चलाए जा रहे साप्ताहिक संकीर्तनों की शृंगार में सोमवार का संकीर्तन विशेष भक्ति भावना के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन आर्य कन्या विद्यालय की प्रिंसिपल रेखा सेतिया, अतुल सेतिया, साहिल व चारु सेतिया की ओर से शिव मंदिर स्थित वेद भवन में स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में करवाया गया। इसकी शुरूआत पुजारी पंडित महावीर प्रसाद द्वारा विधिपूर्वक पूजा के साथ हुई, इसके उपरांत संकीर्तन का शुभारंभ महामंत्र के उच्चारण से राजेंद्र बतरा ने किया और विकास चड्डा ने गणपति वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इसी के साथ राघव वर्मा, अंकुश गोयल, रमेश नारंग, सौरभ सुधा, अवशीष शर्मा व विनोद मदान ने एक के बाद एक सुंदर भजन प्रस्तुत कर समस्त वातावरण को कृष्णमय कर दिया। संकीर्तन के दौरान समिति की ओर से संयोजक संजीव सपड़ा, शशि कपूर एवं रविंद्र नागपाल ने आयोजक परिवार को स्मृति चिन्ह एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंटकर सम्मानित किया। संजीव सपड़ा द्वारा श्रीकृष्ण कृपा अमृतवाणी, भगवद स्तुति श्लोक एवं देवकी जाए गोकुल बने यशोदा दुलार आरती के साथ संकीर्तन का समापन किया गया। इस मौके पर जीओ गीता के प्रधान संजय गुप्ता, चेयरमैन खरैती लाल मक्कड़, संजय हसीजा, कपिल जुनेजा, हरीश मुंजाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें