फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायन, नृत्य, क्ले मॉडलिंग में दिखाया हुनर

विज्ञापन
क्ले मॉडलिंग से बनाई कृतियों को निहारते उपायुक्त व अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बाल भवन में शनिवार कोराज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर के 22 जिलों के 1140 विद्यार्थी पहुंचे। उन्होंने एकल नृत्य, एकल क्लासिकल नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, एकल गायन, देशभक्ति समूह गायन व क्ले मॉडलिंग में हुनर दिखाया।
बच्चों की प्रतिभा को देख अधिकारी हैरान रह गए। महोत्सव का शुभारंभ जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के हुनर को तराशने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच एक अहम कड़ी है। इस मंच पर विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करता है और यह मंच विद्यार्थियों को उनके मुकाम तक पहुंचने का एक मार्ग पर प्रशस्त करता है। इस लिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष फोकस रखकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने बताया कि विजेता विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह कार्यक्रम में राज्यपाल हरियाणा की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी सर्वजीत सिंह सिबिया ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में 22 जिलों के 1140 विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भाग लिया। इस मौके पर डा. आरके सिंह, दयानंद, डा. रमाकांत, डॉ. वीर विकास, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. श्याम लाल, सुरभि बत्तरा, यशवीर, दिनेश राणा, जयभगवान, महिपाल शर्मा, मीना शर्मा, कांता चहल, सुमन, राजकुमार, स्वाति पाहवा, अनिता, संतोष, बाबू लाल चावला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से रूबरू हुए उपायुक्त
उपायुक्त शांतनु शर्मा और मानद महासचिव रंजीता मेहता प्रदेशभर से आए विद्यार्थियों से रूबरू हुए तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निकट से निहारा। उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की तरफ से बच्चों का सर्वागीण विकास करने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इस लिए बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें