पानीपत। जिले के दर्जनों स्कूलों ईद उल फितर के अवकाश के बाद वीरवार को पढ़ाई चली। इससे समुदाय के लोगों में भी रोष है। साथ ही शिक्षा विभाग सरकारी आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों को लेकर सख्त हो गया है। ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट भी तलब की है। स्कूलों को नोटिस देकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग के वार्षिक कैलेंडर में ईद उल फितर का अवकाश है। प्रदेश सरकार ने भी इस दिन छुट्टी की घोषणा कर रखी है, लेकिन निजी स्कूलों पर इस आदेश का कोई असर दिखाई नहीं दिखा। जिले में अधिकांश निजी स्कूल वीरवार को खुले रहे। यहां सुबह के समय सामान्य दिनों की तरह बच्चे स्कूल पहुंचे और उसी तरह दोपहर के समय छुट्टी की गई। इन सबके बीच महेंद्रगढ़ में स्कूल बस का हादसा हो गया। जिले में छुट्टी के दिन खुले स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी सख्त हो गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट तलब की है।
बॉक्स
संचालकों की नए दाखिलों की दुहाई
स्कूल संचालकों ने ईद की छुट्टी के दिन स्कूल खोलने को लेकर नए सत्र के दाखिलों की दुहाई दी है। एक स्कूल संचालक ने कहा कि स्कूल में बच्चों को ईद का महत्व बताया गया है। इस समय नए सत्र के दाखिले चल रहे हैं। ऐसे में अवकाश करना ठीक नहीं समझा।
वर्जन-1-
ईद के अवकाश के बावजूद खुले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट ली है। उच्चाधिकारियों को वीसी के माध्यम इनकी रिपोर्ट दी जाएगी। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार निजी स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
वर्जन-2-
ईद पर स्कूलों के अवकाश घोषित किए गए थे। अवकाश के दिन स्कूल खोलने वाले संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। डीसी के पास जुर्माना लगाने का अधिकार होता है। निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।