फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसआईआर कार्य में कोताही पर बीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एसआईआर कार्य में कोताही बरतने पर बीडीपीओ थानेसर अमित कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसके साथ ही अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी चेताया गया है कि लापरवाही बरतने पर तत्काल कार्रवाई होगी। वीरवार को जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने एसआईआर कार्य की समीक्षा की और बताया कि संबंधित विधानसभा में वितरण के बाद मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र प्राप्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन दिनों मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) का कार्य जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर गणना प्रपत्र वितरण किया जा रहे हैं और अब मतदाताओं द्वारा भरे गए फार्म प्राप्त करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त ने बैठक में एक एक करके संबंधित अधिकारियों से बात की और उनको दिए गए बूथों पर कितना कार्य हो चुका है इसकी जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें