फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कामोदा, घराडसी, बारवा, कैंथला कलां के लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को निरीक्षक कुलबीर कौर की टीम ने गांव कामोदा, घराडसी, बारवा, कैंथला कलां आदि गांवों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उनसे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया। निरीक्षक कुलबीर कौर ने लोगों से अपील की कि नशा करने या नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ग्रामीणों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें