फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने रोका सड़क का काम

विज्ञापन
सड़क का काम रोकने के बाद आपस में चर्चा करते दुकानदार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पट्टा साहिब गुरुद्वारे से भद्रकाली चौक के बीच दुकानदार उस समय भड़क गए जब सड़क निर्माण कार्य के लिए जेसीबी पहुंची। जेसीबी चालक ने खराब सड़क को तोड़ना शुरू किया ही था कि आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए और काम रोक दिया। बाद में ठेकेदार के आश्वासन पर वे शांत हुए और काम शुरू हो सका।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों व आसपास के लोगों का कहना था कि पिछली बार भी जब यह गली तोड़कर बनाने का टेंडर हुआ था तो लगभग सात से 10 महीने तक यह निर्माण का कार्य अधर में लटका रहा था और स्थानीय निवासियों व दुकानदारों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अगले महीने नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा है और भद्रकाली मंदिर में हजारों की संख्या में लोग इसी गली से होकर गुजरते हैं, जिससे उन सभी लोगों को मुसीबत का सामना तो करना ही पड़ेगा।
इसके अलावा दशहरा, दीपावली, भैया दूज पर स्थानीय दुकानदारों का कामकाज भी ठप हो जाएगा। पहले ही दुकानदार भारी की मंदी से गुजर रहे हैं। दुकानदारों के भारी विरोध के बाद कुछ मौजिज लोगों व ठेकेदार के बीच तथा दूरभाष पर अधिकारियों से बात कर इस समस्या का हल निकाला गया।
विज्ञापन

ठेकेदार कुलदीप शर्मा गोल्डी ने वहां के स्थानीय दुकानदारों व निवासियों को यह आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर इस सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा। इसके बाद कार्य शुरू हुआ। स्थानीय निवासी राज कुमार ज्वेलर्स, धर्मपाल मुखी, अशोक वासुदेव, राजेश अरोड़ा राजू, डॉ उमा गौड़, डॉ पवन, सुरेश कुमार, राजेश, देव अरोड़ा व कुलवंत ने बताया कि काम को एक सप्ताह में पूरा नही किया गया तो सड़क जाम कर जिला उपायुक्त से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें