बाबैन। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र के मुख्य बाजार में दुकानदारों ने राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। छबील में बड़ी संख्या में लोगों ने जल ग्रहण किया और इस सामाजिक सेवा कार्य की सराहना की। कैमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य सतीश सैनी व समाजसेवी नरेंद्र पटाकमाजरा ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को मीठा पानी पिलाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। इस सेवा कार्य में विनोद बिन्दल, रोहित सैनी, कौशल मंगोली, नरेंद्र धीमान व भोला ज्वैलर्स सहित अन्य दुकानदारों ने सहयोग दिया। संवाद