बाबैन। बराड़ा रोड़ पर लगाई मीठे पानी की छबील में सेवा करते दुकानदार। स्वयं
- फोटो : Samvad
बाबैन। बाबैन के बराड़ा रोड़ पर दुकानदारों ने मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को ठंड़ा मीठा पानी पिलाया, जिसमें काफी संख्यां मे आने जाने वाले लोगों ने ठंडा जल पीकर गर्मी से राहत महसूस की। छबील लगाने में राजन सैनी, हरनेक सैनी, सचिन सिंगला,भीम मेहता,गुरमेल सिंह,(सन्नी),सुशील सैनी, सचिन सिंगला (टिंकू)जोनी, हन्नी ने भरपूर सहयोग किया। सरदार गुरमेल सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में सामूहिक रूप से मिलकर लोगों को मीठा पानी पिलाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्यासे को जल पिलाना एक बहुत पुण्य का कार्य माना जाता है और हमारे धार्मिक ग्रंथों में भी प्यासे को जल पिलाने का बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति मे खुद भूखे व प्यासे रह कर दूसरे व्यक्ति को खाना देने व जल पिलाने को एक श्रेष्ठ समाजिक कार्य माना गया है।