इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा नर्सरी से कक्षा एलकेजी तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नन्हे-नन्हे बच्चों ने देशभक्ति, सामाजिक संदेशों और सांस्कृतिक विविधता पर आधारित आकर्षक परिधानों में प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और राष्ट्रीय चेतना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा एलकेजी के शिवजोत और सृष्टि ने प्रथम स्थान, कायरा नर्सरी, गुरमन एलकेजी ने दूसरा स्थान, भाविक, विहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से पुरस्कृत किया गया।