फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां पूरी

Wed, 22 Feb 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
महाशिवरात्रि मेले की तैयारियां पूरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गांव अरुणाय स्थित संग्मेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भोलेनाथ के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


इस बार भोलेनाथ के दर्शनों के लिए लाइन में लगने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंदिर प्रबंधक गौतम भूषण ने बताया कि 24 फरवरी को महाशिवरात्रि मेले के लिए संगमेश्वर महादेव मंदिर सेवा दल की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। भोलेनाथ के दर्शनों को लाइनों में लगने वाले श्रद्धालुओं के लिए शेड बनाए गए हैं। वहीं दिन की गर्मी को देखते हुए पंखों और विशेष रूप से पानी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि सेवादल की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए हरसंभव कोशिश की गई है। वहीं इस बार यात्रियों के ठहरने और खाने-पीने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं इस उपलक्ष्य में संगमेश्वर धाम अरुणाय की ओर से सोमवार को शोभायात्रा भी निकाली गई थी।              

कांवड़ियों, बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था              
प्रबंधक गौतम भूषण ने बताया कि कांवड़ियों, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए दर्शनों की अलग से व्यवस्था की गई है। अधिक भीड़ होने के चलते दिव्यांगों और बुजुर्गों को जल चढ़ाने में परेशानी होती थी, लेकिन इस बार ऐसे श्रद्धालुओं के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे श्रद्धालु सीधे दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों के लिए भी इसी प्रकार की व्यवस्था की गई है।             
विज्ञापन


जल चढ़ाने के लिए जलहरी की व्यवस्था            
सेवा दल की ओर से ओंकारेश्वर, नीलकंठ महादेव की तर्ज पर जलहरी का प्रबंध किया गया है। जलहरी बनवाने से श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करने की बजाय बाहर से जलहरी में जल डाल देंगे, जिसमें से बहकर जल शिवलिंग पर पहुंच जाएगा। भीड़ का कारण यह भी है कि अधिकतर श्रद्धालु शिवलिंग के पास ही बैठ जाते हैं और आगे नहीं बढ़ते। इससे पीछे भक्तों की भीड़ लग जाती है। जलहरी होने से शिवलिंग पर सीधे जल पहुंच जाएगा और श्रद्धालु मंदिर के बाहर से ही शिवलिंग के दर्शन कर सकेंगे।             

तीसरी आंख से रखेगी जाएगी नजर            
इस बार श्रद्धालु पूरे मेले की घटनाओं को एक साथ एलसीडी पर देखने के साथ-साथ शिवलिंग के दर्शन भी कर सकेंगे। प्रबंधक भूषण ने बताया कि मंदिर में खड़े त्रिशूल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इससे लगभग आधा किलोमीटर के क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी। इससे श्रद्धालु एक बार में पूरे मेले की घटनाओं को तो देख ही सकेंगे, साथ ही शिवलिंग के दर्शन भी कर सकेंगे। पूरा मेला क्षेत्र तीसरी आंख के पहरे में होने से हर घटना पर नजर रखी जा सकेगी।             

 
समुद्र मंथन की झांकी होगी विशेष             
महाशिवरात्रि के लिए समुद्र मंथन की झांकी विशेष रूप से तैयार की जा रही है। झांकी 48 फुट लंबी और 15 फुट चौड़ी होगी। इस झांकी को तैयार करने के लिए उड़ीसा से आए कारीगर पिछले पांच महीनों से काम कर रहे हैं। इस झांकी में देवताओं और दानवों के बीच भगवान भोलेनाथ की 18 फुट लंबी प्रतिमा विशेष होगी।             

भस्म से होगा शृंगार
शिवरात्रि के अवसर पर पिहोवा के बाबा श्रवण नाथ स्कूल में स्थित पशुपति महादेव मंदिर में भी तैयारियां की जा रही हैं। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का भस्म से अभिषेक किया जाएगा। सेवादार काशी गिरी ने बताया कि शिवरात्रि पर भोलेनाथ का शृंगार विशेष रूप से शृंगार भस्म से अभिषेक कर किया जाएगा। वहीं बड़े शिवालय में भी शिवलिंग को विशेष तौर पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें