लाडवा। बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में कथा श्रवण करते बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : नौडाड-पूरे नग्रहन-राजापुर बाबुपुर सरैया मार्ग।
लाडवा। बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम में कांवड सेवादल की ओर से श्रीराम कथा के प्रथम दिवस का शुभारंभ मंगलाचरण से किया गया। इसमें भगवान गणेश, मां सरस्वती, गुरु, शिव-पार्वती और सीता-राम की स्तुति की गई। कथाव्यास पंडित अनिल पाराशर ने मंगलाचरण के बाद राम नाम की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि राम सबमें बड़े हैं और राम में शिव और शिव में राम विद्यमान हैं।
उन्होंने कहा कि राम नाम की महिमा इतनी अपार है कि स्वयं भगवान राम भी उनके गुणों का पूरा वर्णन नहीं कर सकते। जीवन का आधार ही राम नाम है। भगवान सदाशिव शंकर भी राम नाम जपते रहते हैं। भगवान शिव ने कहा कि कलयुग में राम कथा वह कुल्हाड़ी है, जो काम, क्रोध और लोभ को काट कर प्रकाशमय करने वाली है। श्रीराम को शिव का महामंत्र माना गया है और राम सर्वमुक्त हैं। राम सबकी चेतना का सजीव नाम है।
आरती में सरस्वती सत्संग सभा के प्रधान सुनील गर्ग, भाजपा मंडलाध्यक्ष शिव गुप्ता, केबीएस स्कूल के निदेशक सुभाष जिंदल ने आरती की। इस अवसर पर राजेंद्र मास्टर, कौशल गर्ग, जसवंत अरोड़ा, पवन गोयल, विकास सिंघल, अनुज गोयल, सुरेश कंसल, मदनलाल गोयल, संजय सिंघल, राजकुमार सैनी और मंगला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।