फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिव शक्ति महायज्ञ और शिवमहापुराण कथा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जय मां दुर्गा-जय श्री महाकाल ट्रस्ट की श्रावण माह के उपलक्ष्य में जनकल्याणार्थ शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिवमहापुराण कथा 17 से 23 जुलाई तक करवाई जा रही है। पीठाधीश पंडित राजेश मौदगिल ने बताया कि कालेश्वर महादेव मंदिर के समीप मां बाला सुंदरी त्रिपुरेश्वरी श्री दुर्गा देवी यज्ञशाला मंदिर में आज 17 से 23 जुलाई तक प्रतिदिन शिव शक्ति महायज्ञ एवं शिवमहापुराण कथा अनुष्ठान चलेगा सुबह छह से 7:30 बजे सर्वदेव पूजन, नौ से 11 बजे दुर्गा सप्तशती हवन, 11 से दो बजे रुद्र महायज्ञ और दोपहर बाद तीन से सायं सात बजे तक शिवमहापुराण कथा होगी। कथावाचक पंडित विकास कौशिक शिवमहापुराण कथा के प्रसंग सुनाएंगे। यह अनुष्ठान 24 जुलाई को पूर्णाहुतियों और भंडारे के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें