शाहाबाद। पौधे लगाते आयोजक और अन्य लोग। विज्ञप्ति
शाहाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन ऑयल अंबाला की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वार्ड-छह की ईदगाह में कुल 175 पौधे रोपित किए गए। वार्ड-छह के पार्षद विजय कलसी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के संकट को देखते हुए पौधरोपण जैसे कार्यक्रम न केवल सराहनीय हैं, बल्कि समय की मांग भी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। हर नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल करे। ऑपरेशन प्रबंधक नितिन सैनी ने बताया कि इंडियन ऑयल समय-समय पर सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है।