फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरडी साईं मंदिर में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Fri, 24 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
साईं मंदिर में पाठ करते श्रद्धालु। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
श्री शिरडी साईं मंदिर में वीरवार को साईं भक्तों ने दर्शन करके धूप आरती में भाग लिया। कई श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसाद वितरित किया। इस दौरान साईं पालकी भी निकाली गई।

मंदिर के संस्थापक  अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने श्रीसाईं चरित्र के प्रसंग सुनाए। इससे पहले दोपहर को साईं पालकी निकाली गई। इसमें साईं भक्त पालकी में शामिल हुए। साईं गाथा में बताया गया कि साईं बाबा तरुण अवस्था से ही संतों के संपर्क में आ गए थे। कई संत उनसे मिलने हमेशा शिरडी आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख रूप से देवीदास, जानकी दास, पुणतांबे और गंगागीर नामक संत साईं के पास ठहरते थे। संत गंगागीर जब पहली बार शिरड़ी आए तो उन्होंने साईं बाबा को बगीचे में पौधों को पानी देते हुए देखा तो उन्हें आश्चर्य हुआ। साईं आरती में अंकुश शर्मा, विनिका अरोड़ा, गौरव गर्ग, भूषण मुंजाल, सन्नी, नीना गुप्ता, रोहित पुरी, प्रदीप डुडेजा, गौरव अरोड़ा, श्याम सुंदर सेठी, बलदेव राज, चंद्रभान, शंकरीदेवी, सीमा अरोड़ा, अनिल बजाज और राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें