बाबैन। मंदिर परिसर में शेड निर्माण का पूजन करवाते सरपंच संजीव सिंगला, प्रधान राम ऋषि व अन्य। आय
बाबैन। खेड़ा मंदिर परिसर में पूजन करवा शेड का निर्माण कार्य शुरू कराया। पूजन पंडित वीरभान ने कराया। सरपंच संजीव सिंगला ने कहा कि सरकार के सहयोग से बाबैन में विकास कार्य किए जा रहे हैं व खेड़ा मंदिर परिसर में शेड निर्माण के कार्य में भी ग्राम पंचायत बाबैन अपना हरसंभव सहयोग करेगी। कमेटी के प्रधान राम ऋषि सैनी ने कहा कि खेड़ा मंदिर परिसर में शेड की बहुत आवश्यकता थी जिसका निर्माण अब गांववासियों के सहयोग से करवाया जा रहा है।
बाबैन। मंदिर परिसर में शेड निर्माण का पूजन करवाते सरपंच संजीव सिंगला, प्रधान राम ऋषि व अन्य। आय