फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी के बीटेक छात्र की खाना खाते समय अचानक मौत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मोर्चरी के बाहर कुंदन के बिलखते पिता को सहारा देते दोस्त। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के बीटेक द्वितीय सेमेस्टर के छात्र कुंदन (19) की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित बिछौली हपसी क्षेत्र के निवासी कुंदन को छात्रावास की मेस में खाना खाते समय अचानक कथित मिर्गी का दौरा पड़ा और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


साथी छात्रों ने तुरंत उन्हें एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दोस्तों ने परिजनों को सूचित कर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुंदन का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी के बाहर बिलखता रहा पिता
सोमवार दोपहर को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद कुंदन का शव रोते-बिलखते परिजनों को सौंप दिया गया। मोर्चरी के बाहर कुंदन के पिता जीवन कुमार बदहवास हालत में बार-बार यही दोहराते रहे थोड़ी देर पहले ही तो फोन पर बात हुई थी...।
विज्ञापन

कुंदन को पहले भी दौरे आते थे

परिजनों व साथी छात्रों ने बताया कि कुंदन को पहले भी कभी-कभी दौरे पड़ने की समस्या थी लेकिन हाल के महीनों में यह पूरी तरह नियंत्रण में थी। दवाइयां भी नियमित चल रही थीं। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह सामान्य रूप से खाना खा रहे थे, तभी अचानक दौरा पड़ा और कुछ ही मिनटों में उनकी सांसें थम गईं। पोस्टमार्टम करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव ने बताया कि उनका प्रारंभिक मत है कि यह ब्रेन हैमरेज या मिर्गी के कारण कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सटीक कारण स्पष्ट होगा। विसरा लेकर जांच के लिए आगे भेज दिया गया है।
फिलहाल इत्तेफाकिया कार्रवाई : विनोद कुमार

थर्ड गेट चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई व परिजनों व दोस्तों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध पाया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी के बाहर कुंदन के बिलखते पिता को सहारा देते दोस्त। संवाद

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी के बाहर कुंदन के बिलखते पिता को सहारा देते दोस्त। संवाद

कुरुक्षेत्र। मोर्चरी के बाहर कुंदन के बिलखते पिता को सहारा देते दोस्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें