फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र वैदिक सनातन संस्कृति का जीवंत प्रतीक : डाॅ. मिश्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यति​थि को स्मृति चिह्न भेंट करते ड
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारत भूमि को विश्व में उस संस्कृति के लिए जाना जाता है जिसमें प्रकृति, शक्ति और तन मन का संतुलन सर्वोच्च स्थान पर है। इस परंपरा के केंद्र में देवी शक्ति के विविध रूपों की पूजा और साधना का विशेष महत्व रहा है। इन्हीं महान पर्वों में से शारदीय नवरात्र एक है जो आश्विन मास में प्रतिपदा तिथि से आरंभ होकर नौ दिनों तक चलता है और विजयदशमी को संपन्न होता है।
विज्ञापन

यह विचार शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर की ओर से वैदिक सनातन संस्कृति में शक्ति उपासना का महत्व विषय पर आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि वैदिक सनातन संस्कृति में शक्ति उपासना का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि यह दिव्य मातृशक्ति की ऊर्जा की उपासना है जो ब्रह्मांड की सृजन शक्ति है। यह उपासना साधकों को शक्ति, साहस, समृद्धि और शांति प्रदान करती है जिससे आंतरिक और बाह्य जीवन में सुधार होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अतिविशिष्ट अतिथि समाजसेविका मोनिका आर्य ने कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि यह शारदीय नवरात्र का यह पर्व आत्म शुद्धि और ईश्वर से एकात्म होने का उत्तम समय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मीना शर्मा ने कहा कि शारदीय नवरात्र का पर्व नारी शक्ति का सम्मान है, जो सृष्टि के निर्माण और पोषण में स्त्री ऊर्जा की भूमिका को स्वीकार करती है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मोना ने कहा कि नवरात्र का पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान का काल नहीं बल्कि साधना, संयम और आत्म शुद्धि का उत्सव माना जाता है।

कुरुक्षेत्र। मातृभूमि सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें