कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल की पत्नी एवं जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल को सामाजिक सेवा और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित सीएसआर विजनरी लीडर ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 7वें भारत भारत सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी सम्मिट एंड अवार्ड 2026 में प्रदान किया गया। सांसद नवीन जिंदल ने बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान शालू जिंदल के नेतृत्व में जिन्दल फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है। जिन्दल फाउंडेशन ने समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक प्रभावशाली पहल चलाई हुई हैं। उनके नेतृत्व ने सीएसआर को केवल सामाजिक दायित्व तक सीमित न रखकर जनकल्याण और सतत विकास का सशक्त माध्यम बनाया है।