फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यातायात नियमों की अनदेखी के कारण मई में 15,743 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी लगातार जारी है। मई माह में पुलिस ने 15,743 चालान किए हैं। इन चालानों पर 2 करोड़ 87 लाख 38 हजार 900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इतनी बड़ी कार्रवाई के बावजूद सड़क पर नियम तोड़ने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मई माह के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 7,280 चालान अत्यधिक गति वाले वाहनों के किए गए। तीन सवारी, उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट नहीं लगाने पर भी बड़ी संख्या में कार्रवाई हुई। गलत पार्किंग, शराब पीकर वाहन चलाने और चलभाष का इस्तेमाल करते हुए ड्राइविंग के मामलों में भी चालान हुए। इस माह बिना हेलमेट के केवल 29 और बिना सीट बेल्ट के 19 चालान दर्ज हुए। अत्यधिक गति के मामले हजारों में पहुंचे। नियमों का पालन नहीं करने पर 10 स्कूल बसों के भी चालान किए गए। करोड़ों रुपये का जुर्माना और हजारों चालानों के बावजूद। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें