फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सहित 12 फुट गहरे गड्ढे में गिरा युवक, लड़ रहा जिंदगी और मौत से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के ठेकेदार की लापरवाही के कारण युवक बाइक सहित 12 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में लगे सरिये युवक के शरीर में जा घुसे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से युवक को गड्ढे से बाहर निकाला और सीएचसी शाहाबाद लाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान रवि कांत निवासी सारन के रूप में हुई है और पीजीआई चंडीगढ़ में रवि कांत की हालत गंभीर बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात को करीब 8 बजे रविकांत अपनी मोटरसाइकिल से शाहाबाद से अपने गांव सारन की ओर जा रहा था लेकिन जब वह गांव रावा के पास पहुंचा तो वहां सड़क के बीचोबीच बने करीब 15 लंबे और 12 फीट गहरे गड्ढे में बाइक सहित जा गिरा। जिसे गांव रावा के लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल लेकर आए जहां से युवक पीजीआई भेजा गया।
विज्ञापन

महीनों से बना है गड्ढा कई बार हो चुके हादसे
उल्लेखनीय है कि शाहाबाद-बराड़ा रोड पर गांव रावा के पास यह गड्ढा सड़क के बीचोबीच पुलिया के लिए खोदा गया है और कई महीनों से इस पर पुलिया का निर्माण नहीं करवाया जा रहा। गांववासियों राकेश कुमार, मनदीप सिंह की माने तो कई बार ठेकेदार को यहां पर पुलिया का निर्माण जल्द करने की मांग की गई है लेकिन सड़क निर्माण कर रहा ठेकेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गांववासियों ने कहा कि रात के अंधेरे में यह गड्ढा दिखाई नहीं देता है और अनेकों लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। राकेश कुमार ने कहा कि यह गड्ढा करीब 15 फीट गहरा और काफी लंबा है जो लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रात का हादसा भी ठेकेदार की इसी लापरवाही के कारण हुआ है, क्योंकि ठेकेदार ने इस गड्ढे पर किसी तरह का सूचना पट भी नहीं लगाया हुआ है ताकि लोगों संभल जाए।
टेंडर होगा रद्द, करेंगे भरपाई
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही विधायक रामकरण काला ने घटनास्थल का दौरा किया और फोन पर ठेकेदार को लताड़ लगाई। विधायक ने कहा कि इस ठेकेदार का टेंडर रद्द किया जाएगा क्योंकि ग्रामीणों की बार-बार मांग पर भी ठेकेदार ने गड्ढे पर पुलिया का निर्माण नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार से ही हर तरह के नुकसान की भरपाई करने की सिफारिश संबंधित विभाग को की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पर जल्द पुलिया का निर्माण करवा दिया जाएगा, ताकि सड़क हादसे न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें