फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद सहकारी चीनी मिल के निदेशक मंडल के चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
दी शाहाबाद सहकारी चीनी मिल के निदेशक मंडल का आज सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चुनाव होगा। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार मतदाता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। वहीं, चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से छह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जबकि दो को रिजर्व में रखा है। जिला प्रशासन की ओर से छह मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधीश मुकुल कुमार ने इन चुनावों को सुचारु एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) और 23 (2) के तहत 8 अधिकारियों को विभिन्न मतदान केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत राजकीय स्कूल खरींडवा में बनाए गए मतदान केंद्र के लिए पंचायती राज कुरुक्षेत्र के एक्सईएन वीरेंद्र चौहान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मार्केट कमेटी बाबैन कार्यालय के मतदान केंद्र के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर-2 के एक्सईएन अरुण भाटिया, कोऑपरेटिव शुगर मिल किसान रेस्ट हाउस के लिए डीटीपी कुरुक्षेत्र सतीश कुमार पूनिया, अग्रवाल धर्मशाला पिहोवा के लिए मार्केट कमेटी शाहाबाद के सचिव कंवर प्रकाश, शाहाबाद कोऑपरेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सोसायटी लिमिटेड अनाज मंडी शाहाबाद के लिए डीएसडब्ल्यूओ सर्बजीत सिंह और शाहाबाद शुगर मिल कैन विभाग के लिए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सुदेश जाटियान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी पिहोवा के सचिव अंकुश पराशर और शाहाबाद पंचायती राज के एसडीओ जिले सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में रिजर्व रखा गया है। मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए फोटो पहचान पत्र, जिसमें वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयकर पहचान कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, डाकघर की पासबुक और आधार कार्ड तथा सरकार या किसी संस्था द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र, संपत्ति के पंजीकृत दस्तावेज, अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र, पिछड़े वर्ग का प्रमाण पत्र, आश्रित का प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस आदि दस्तावेज में से कोई एक दस्तावेज आवश्यक साथ लेकर आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें