फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों को हटाकर एसजीपीसी ने उड़ाई मर्यादा की धज्जियां : भूपिंदर असंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह को पद से हटाकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर ने मर्यादा की धज्जियां उड़ाईं है। यही नहीं, सिंघ साहिब नियुक्त कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का प्रकाश होने से पहले ही दस्तार भेंट करना भी निंदनीय है। ये विचार हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने व्यक्त किए। वे गुरुद्वारा पातशाही छठी कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में शिरोमणि कमेटी के पदाधिकारियों ने रात ढाई बजे सिरोपा की रस्म को पूरा किया, जो बिल्कुल अनुचित है, क्योंकि उस समय श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का प्रकाश भी नहीं था। कहा कि सिंघ साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह को पद से हटाने की प्रक्रिया अनुचित है इसके साथ ही नए सिंघ साहिब की नियुक्ति के लिए कौम से विचार विमर्श जरूरी है। न तो निहंग जत्थेबंदियों को आमंत्रित किया गया और न ही संत महापुरुषों को और न ही तख्त साहिबान के सिंघ साहिबान से विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो के सिंघ साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह व तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब के सिंघ साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह को पदों से हटाया गया है। यह सब सुखबीर सिंह बादल के निर्देशों पर हो रहा है। सुखबीर सिंह बादल का कोई अब जनाधार नहीं रहा लेकिन वे शिरोमणि कमेटी पर दबाव बनाकर गलत फैसले कौम पर थोप रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाने वाली संस्थाओं को उनका समर्थन है। यह कौम पर थोपा गया फैसला है, जिसके खिलाफ आवाज बुलंद करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर को अपने इस निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन



भूपिंद्र असंध ने गिनवाए अपने कार्यकाल के कार्य
असंध ने कहा कि हरियाणा कमेटी द्वारा पिछले समय में बड़ी परियोजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में सराएं का निर्माण जोरों पर चल रहा है, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही आठवीं पंजोखरा साहिब में सराएं बनाने के साथ पवित्र सरोवर पर कार्य किया गया है। इसके साथ ही ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौंवी धमतान साहिब में भी फसल के लिए शेड बनाने, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के श्री अखंड पाठ साहिब के लिए अलग से कमरे, परिसर में इंटरलॉक टाइलें लगाने और विशाल लंगर हाॅल बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।



कुरुक्षेत्र में बुलाए जाएंगे हटाए गए जत्थेदार : अजराना

कंवलजीत अजराना ने इस दौरान कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिखों के लिए सर्वोच्च है। मगर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से श्री अकाल तख्त के जत्थेदारों को हटा दिया गया। एसजीपीसी की कार्यकारिणी समिति की एक आपातकालीन बैठक बुलाकर यह सब किया गया। अजराना ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अपने दोष स्वीकार किया था। उन्हें धार्मिक सजा देने वाले सिंघ साहिबान को अब पद से हटा दिया गया है। आने वाले समय में ज्ञानी हरप्रीत सिंह व अन्य सिंघ साहिबान को कुरुक्षेत्र में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी में अधिकतर सदस्य शिरोमणि अकाली दल से हैं, इसलिए अपना दबाव बनाकर सुखबीर सिंह बादल ऐसे अनुचित फैसले कौम पर थोप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें