फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसजीपीसी ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे 1.75 लाख रुपये के चेक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।जरूरतमंद लोगों को सहायता राशि का  चैक वितरित करते पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर ने जरूरतमंद परिवारों को 1.75 लाख रुपये के चेक वितरित किए हैं। सिख मिशन हरियाणा कुरुक्षेत्र के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने देते हुए बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने यह चेक पात्र लोगों को वितरित किए। उन्होंने बताया कि सुक्खा सिंह चौगावां को 75 हजार, बिक्रम कुमार नीलोखेड़ी को 25 हजार, बीबी हरजिंदर कौर घरौंडा को 50 हजार और करनैल सिंह जुंडला को 25 हजार रुपए सहायता राशि के चेक दिए गए हैं। इस मौके पर हरदीप सिंह लागर चेयरमैन, मंगप्रीत सिंह जुंडला, सुखवंत सिंह प्रधान निंसिंग, पलविंदर सिंह करनाल, जसप्रीत सिंह करनाल, गुरमेल सिंह गुरुद्वारा इंस्पेक्टर, हरजी सिंह और मालिक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें