फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। घर में घुस कर महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक गांव की रहने वाली महिला ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह तथा उसका तीन वर्षीय बेटा घर पर था। उसका बेटा बीमार था जो दूसरे कमरे में आराम कर रहा था। उसी समय गांव का जैकी उनके घर आ गया और उसके साथ बुरी नीयत से जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर भी नहीं माना। उसके द्वारा शोर मचाने पर उसका ससुर कमरे से बाहर आया। जैकी उसके ससुर को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। धक्का देने से उसके ससुर को काफी चोट आई। उसके बाद उसके घर वाले घर आ गए तो जैकी व उसके परिजन भी झगड़ा करने लगे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें