कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 4 अप्रैल को आयोजित होने वाले 35वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह श्रीमद्भगवद्गीता सदन (ऑडिटोरियम) में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा जिसमें वर्ष 2024-25 के करीब तीन हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
समारोह को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न कमेटियों का गठन कर अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 3 अप्रैल को दोपहर 3 बजे रिहर्सल आयोजित होगी जिसमें सभी अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्य समारोह में प्रवेश नहीं मिलेगा।
दीक्षांत समारोह के लिए गठित सभी कमेटियां
दीक्षांत समारोह के संयोजक डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार को बनाया गया है। अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था डॉ. सुरजीत के नेतृत्व में डॉ. मनजीत सिंह व डॉ. मेघा गुप्ता देखेंगे। सीनेट हॉल में चाय व्यवस्था के लिए प्रो. मोहिंदर चंद संयोजक होंगे, जबकि डॉ. हरदीप राय, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. मनीष देवगन व पंकज सदस्य रहेंगे। यूनिवर्सिटी कम्युनिटी सेंटर में भोजन व्यवस्था प्रो. अनिल मित्तल के जिम्मे होगी, उनके साथ प्रो. महावीर सिंह, डॉ. नवीन बेहल, डॉ. महेश व राहुल रहेंगे।
हेलीपैड व क्रू प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रो. दिनेश राणा को सौंपी गई है। ऑडिटोरियम में बैठने की ओवरऑल जिम्मेदारी प्रो. संजीव अग्रवाल तथा बैठने की व्यवस्था डॉ. हितेंद्र त्यागी की टीम संभालेगी। मंच पर वीवीआईपी व्यवस्था प्रो. अनीता दुआ व उनकी टीम देखेगी, जबकि रोबिंग रूम व वीवीआईपी व्यवस्थाएं प्रो. सुमन महेंदिया के जिम्मे रहेंगी।
ईसी, एसी व कोर्ट सदस्यों को स्टोल वितरण का कार्य डॉ. जितेंद्र कुमार और बैठने की व्यवस्था डॉ. पंकज गुप्ता की टीम संभालेगी। छात्र व्यवस्थाओं के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ओवरऑल इंचार्ज होंगे, वहीं एकेडमिक प्रोसेशन की जिम्मेदारी प्रो. अमित लूदरी को दी गई है।