कुरुक्षेत्र। चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते शिक्षक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में हुआ है। इस उपलब्धि से परिसर में खुशी का माहौल है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और कहा कि यह सफलता उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता व रोजगार केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहिंदर सिंह ने बताया कि आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए दो वर्षीय और एमबीए पांच वर्षीय पाठ्यक्रम के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंतिम रूप से एमबीए के सात विद्यार्थियों का चयन 4.5 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी की एचआर मैनेजर सुरभि तिवारी ने कार्य संस्कृति, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कॅरिअर उन्नति के अवसर और प्रदर्शन आधारित पदोन्नति प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।