कुरुक्षेत्र। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में भी अब राहगीरों की राह आसान होगी। इसके लिए सात नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा और 18 सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। इन सड़कों के निर्माण पर 12 करोड़ तीन लाख 47 हजार का बजट खर्च होगा। प्रदेश सरकार को नई सड़कों के प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे गए हैं।
कुरुक्षेत्र ढांड रोड के 15 किलोमीटर तक का निर्माण का कार्य चला हुआ है। इस पर तीन करोड़ 91 लाख 47 हजार का बजट खर्च होगा। इस मार्ग का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसी तरह तीन करोड़ तीन लाख 58 हजार की लागत से पांच सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
इनमें लोहर माजरा से भैंसी माजरा तक 3.5 किलोमीटर, कुरुक्षेत्र ढांड रोड पिंडारसी से बारना तक 2.4 किलोमीटर, जांबा से किरमच 2.42 किलोमीटर, कुरुक्षेत्र सलारपुर रोड 3.85 किलोमीटर, किरमच से सलारपुर तक 1.45 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। दो करोड़ 91 लाख 32 हजार की लागत से 10 सडक़, कनीपला से धीरपुर तक 1.8 किलोमीटर, जीटी रोड से धीरपुर से रावल खेड़ल तक 0.61 किलोमीटर, सिरसला कसेराला से मोहन नगर तक 0.25 किलोटर, लिंक रोड से पनवन वाया हसनपुर तक 1.44 किलोमीटर, भिवानी खेड़ा लुखी से गुमेर खेड़ी तक 0.50 किलोमीटर, लिंक रोड से बचगांव तक 0.40 किलोमीटर, भिवानी खेड़ा लुखी रोड से डेरा कुंदनपुरा तक 0.60 किलोमीटर शादीपुर सैंदया से अढोण तक 1.68 किलोमीटर, इंटरनल रोड पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कॉलोनी रोड 1.30 किलोमीटर शामिल है। थानेसर पिहोवा रोड से मिर्जापुर तक 0.68 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। दो करोड़ 17 लाख 41 हजार की लागत से तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
इनमें लुखी से बगथला तक 2.93 किलोमीटर, थानेसर पिहोवा रोड से भगथला रोड वाया नरकातारी जोगन खेड़ा तक 3.71 किलोमीटर और अमीन से खासपुरा तक 1.85 किलोमीटर तक शामिल है।