फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सात पुलिस कर्मचारी हुए सेवानिवृत, पुलिस लाइन में हुआ विदाई समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में सात पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इनके लिए पुलिस लाइन के सभागार में विदाई समारोह रखा गया। सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को डीएसपी सुनील कुमार ने माला पहनाकर व समृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी।
विज्ञापन


पुलिस विभाग में तैनात निरीक्षक जोगिंद्र सिंह, धर्मपाल, नारायण सिंह, उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, ओमपाल, जसविंद्र सिंह व कुक रामकिशन सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत हुए कर्मियों को बधाई देते हुए उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग आप द्वारा दी गई सेवाओं को हमेशा याद रखेगा।

उप पुलिस अधीक्षक ने विदाई समारोह में सेवानिवृत कर्मचारियों को कहा कि आपने अपने जीवन का करीब आधा भाग पुलिस विभाग को दिया है। विभाग में आपका अनुभव काफी लंबा रहा है। इसलिए आप अपने पुलिस कर्मचारियों का मार्ग-दर्शन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में रहते हुए आपको बहुत सी नई चीजें भी सीखने को मिली होगी।
विज्ञापन

आज से आप एक आम नागरिक बन कर समाज में प्रवेश करेंगे। आप अपने परिवार में एक पारिवारिक सदस्य बनकर अपने परिवार को समय दें। खाली समय में देश व समाज के हित के कार्य करें, हमेशा सकारात्मक गतिविधियों में शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें