फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोणार्क अकादमी के सात खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोणार्क अकादमी के विजेता विद्यार्थियों के साथ शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा। कोणार्क अकादमी के सात विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या व निदेशक एसएस शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एमएस सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, झांसा में किया गया था। इसमें अकादमी के विद्यार्थियों अयांश गर्ग, स्वाति शर्मा, दक्ष, यशस्वी सैनी, आद्रिजा, कुशाग्र और लवीशा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी रणनीति, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास के दम पर यह सफलता हासिल की है। सभी विजेता छात्र-छात्राओं का अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या एसएस शर्मा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

कुरुक्षेत्र। कोणार्क अकादमी के विजेता विद्यार्थियों के साथ शिक्षक। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें