फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मारपीट के आरोप में तीन महिलाओं सहित सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहाबाद। गांव छपरी निवासी एक व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर तीन महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव छपरी निवासी रूपराम ने कहा कि बलविंद्र कुमार, रघुबीर चंद, पीयूष व सारथी ने शिकायतकर्ता व उसके भाई राममूर्ति के खिलाफ एक झूठा केस दीवानी में लगाया हुआ है। उनकी स्टे के आवेदन को भी अदालत ने खारिज कर दिया गया है। तभी से आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। आरोपियों ने कुछ दिन पहले रात्रि में अपने घर की छत से उसके व उसके भाई के साथ गाली-गलौज की और छत से ईंटें मारी थी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवार की महिला सदस्य इंद्र रानी, सुदेश कौर व शिखा के साथ उसके घर में घुसकर डंडे व बिंडे से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके घर की महिलाओं के जेवर छीन लिए। आरोपी पीयूष व सारथी सोने की चेन छीनकर ले गए। बचाव में आई कृष्णा देवी व राममूर्ति देवी पर भी आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने हमलावर तीन महिलाओं सहित सात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें