कुरुक्षेत्र। बिजली खराब होने के बाद लाइन दुरुस्त करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। मौसम में अचानक आए परिवर्तन ने एक बार फिर लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। शनिवार रात आई आंधी और बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।
आंधी के कारण करीब 150 पेड़ और 30 बिजली के खंभे टूट गए, जबकि 15 ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए, इससे बिजली निगम को लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति दो से तीन घंटे तक बाधित रही। निगम की टीमें रात को ही फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में जुट गईं।
कई स्थानों पर पेड़ गिरने और खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन लॉस काफी हुआ। सबसे अधिक दिक्कत बारना, किरमिच और गुरुकुल के आसपास क्षेत्र में सामने आई। पिहोवा में भी आंधी से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा। पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें प्रभावित हुईं, जबकि खंभे टूटने के कारण आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
कुरुक्षेत्र। बिजली खराब होने के बाद लाइन दुरुस्त करता कर्मचारी। संवाद- फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। बिजली खराब होने के बाद लाइन दुरुस्त करता कर्मचारी। संवाद- फोटो : samvad