फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिवाली पर बनने वाला था दूल्हा, 15 दिन बाद ताबूत में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। जिस बेटे के घर लौटने का परिवार 12 साल से इंतजार कर रहा था, उसके आने से पहले ही घर में शादी की बातें शुरू हो गई थीं। 34 वर्षीय विक्की अरोड़ा के दिवाली के आसपास अमेरिका से पिहोवा लौटने की तैयारी थी। पिता कश्मीरी लाल बेटे की शादी के लिए रिश्ते देख रहे थे और परिवार उसके दूल्हा बनने की उम्मीद में तैयारियों पर चर्चा कर रहा था। मगर 17-18 सितंबर की रात ओहायो में हुए सड़क हादसे ने परिवार के इन सपनों को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। हादसे में विक्की की मौत हो गई और करीब 15 दिन बाद रविवार को उसका शव ताबूत में घर पहुंचा।
विज्ञापन


सिकंदरा कॉलोनी में रविवार को विक्की का शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ दिन पहले बेटे के स्वागत और उसकी शादी को लेकर बातचीत हो रही थी, वहीं अंतिम संस्कार की तैयारी करनी पड़ी। भाई सोनू ने विक्की को मुखाग्नि दी। करीब तीन साल पहले मां राजरानी की मौत के बाद परिवार में अब पिता कश्मीरी लाल और भाई सोनू ही हैं।


पिता रिश्ते देख रहे थे, घर में शादी की बातें चल रही थीं
विक्की के चाचा राजकुमार ने बताया कि विक्की करीब 12 साल से अमेरिका में रह रहा था। इतने लंबे समय बाद वह पहली बार घर लौटने वाला था। परिवार को उम्मीद थी कि दिवाली के समय उसके आने के बाद शादी की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा। पिता कश्मीरी लाल बेटे को दूल्हे के रूप में देखने की इच्छा रखते थे। इसी को लेकर रिश्तेदारों के साथ बैठकर रिश्ते और शादी के इंतजाम पर चर्चा होती थी।
विज्ञापन



बचने की कोशिश में 20 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिरा था
17-18 सितंबर की रात ओहायो में विक्की ट्राले से जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आए दूसरे ट्रक से बचने की कोशिश में उसका वाहन कंक्रीट के अवरोधक से टकरा गया। टक्कर के बाद विक्की करीब 20 फीट नीचे रेलवे लाइन पर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद अमेरिका में उसके रूममेट हैप्पी ने परिवार को सूचना दी थी। शव को भारत लाने की प्रक्रिया में करीब 15 दिन लग गए। इस दौरान दोस्तों और परिचितों ने सहायता अभियान चलाकर करीब 20 लाख रुपये जुटाए, जिससे शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें