पानीपत। कक्षा नौवीं और 11वीं की सेट-2 की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो चुकी हैं। ये 29 दिसंबर तक चलेंगी। पहले दिन कक्षा नौवीं का सामाजिक विज्ञान व हिंदी तथा 11वीं का फाइन आर्ट, संगीत, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, रसायन का पेपर लिया गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर आसान रहा।
हालांकि सामालिक विज्ञान और रसायन के पेपर में कुछ प्रश्नों का उत्तर लिखने में कठिनाई हुई। हालांकि इन परीक्षाओं से उनका मूल्यांकन होगा और वे वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी ओर बेहतर तरीके से कर पाएंगे। वार्षिक परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों की वास्तविक तैयारी जानने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सेट-2 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सेट-2 और प्री-बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। इससे पूरे प्रदेश में एक समान प्रश्न-पत्रों से निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित होगा। 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 22 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि प्री-बोर्ड में अभी करीब एक माह का समय होने के कारण स्कूलों में पाठ्यक्रम पूरा करने व रिवीजन की गतिविधियां तेजी पर हैं। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में परीक्षा की तैयारी करवाने के निर्देश जारी किए हैं।