फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेशन जज दिनेश कुमार मित्तल ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. मोहिनी ने जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला वार्ड, जुवेनाइल वार्ड, सजायाफ्ता बंदियों का वार्ड और विचाराधीन वार्ड के सभी बंदियों से बातचीत की।
विज्ञापन

जेल में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई और इस दौरान बंदियों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही समस्याओं का निपटारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बंदियों को जो कानूनी सहायता दी जाती है, उसके बारे में बंदियों से समीक्षा की गई। इस मौके पर जेल अधीक्षक जेल सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट सहित जिला कारागार का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें