इस्माईलाबाद। बस स्टैंड पर छबील में सेवा करते श्री संगमेश्वर दल के सदस्य। स्वयं
इस्माईलाबाद। भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री संगमेश्वर सेवा दल अरुणाय की इस्माईलाबाद ब्रांच की ओर से बस स्टैंड के पास मीठे पानी की छबील लगाई गई। छबील में बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों को सेवा दल द्वारा मीठा पानी पिलाकर सेवा की गई। इस्माईलाबाद ब्रांच के संरक्षक राजेश कंसल और जय नारायण शर्मा ने भी छबील सेवा में हिस्सा लेते हुए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को मीठा पानी वितरित किया। मुख्य अतिथि भूषण गौतम ने कहा कि ब्रांच के सदस्य पूरे समर्पण और सेवा भावना के साथ समाज की सेवा कर रहे हैं। भीषण गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल एवं मीठा जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।