फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीनियर सिटीजन फोरम में वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में मुख्यअति​थि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीनियर सिटिजन फोरम कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री सुभाष सुधा मुख्य तौर पर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को जन्मदिवस पर सम्मानित किया। फोरम के प्रधान इंजीनियर पीसी गुप्ता प्रधान की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हमें सभी को सामाजिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। हमें समाज के हित में अपनी सोच व दृष्टिकोण को बदलना चाहिए और हमेशा एकता, समानता और राष्ट्र के प्रति समरसता के मूल्यों का पालन करना चाहिए। समारोह में पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा और पूर्व चेयरपर्सन कांता सिंगला ने रमेश कुमार सिंगला, ललित कुमार जिंदल, सुरेंद्र कुमार व डॉ. नारायण सिंह को जन्म दिवस पर बधाई भी दी। सुधा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें