फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सीनियर सिटीजन फोरम के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त शांतनु को दी राम मंदिर की प्रतिमा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त शांतनु शर्मा को राम मंदिर की प्रतिमा भेंट करते संस्थान के कार्यकर्ता। संव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीनियर सिटीजन फोरम के वरिष्ठ नागरिकों व राष्ट्रीय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा उपायुक्त शांतनु शर्मा को राम मंदिर की प्रतिमा स्वरूप भेंट की। प्रवक्ता इंजी. सीपी गुप्ता ने बताया की पूरे देश में रामराज लाने के लिए राम की पूजा अर्चना व प्रचार-प्रसार घर में बच्चों से लेकर बड़ों तक किया जा रहा है। डॉ. एसी नागपाल ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक किसी भी राष्ट्र का गौरव एवं अनुभव प्रतिभा से संपन्न होता है। सीनियर सिटीजन फोरम ऐसे ही ऊर्जावान व कर्मठ कार्यकर्ता सदस्यों का एक संस्थान है जो कि पिछले 12 वर्षों से समाज के कल्याण हेतु कार्य कर रहा है। ये संस्था 400 परिवारों सहित जिलेवासियों व समाज के लिए समय-समय पर आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने प्रशासन से आह्वान किया कि संस्थान के ईमानदार व समर्पित सदस्य, जिन्होंने अपना तन मन संस्थान के लिए समर्पित किया है। प्रशासन उन सदस्यों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें प्रशंसापत्र देकर सम्मानित करें। इस मौके पर डॉ. सुभाष गौड़, ओपी गुलियानी, रोशन लाल मित्तल, मुरारी लाल अग्रवाल, विनोद कुमार धवन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें