फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरियाणा रिले टीम का चयन 15 को सिवाह स्टेडियम पानीपत में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीसरी नेशनल ओपन रिले चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम का चयन 15 मार्च को पानीपत के सिवाह स्टेडियम में किया जाएगा। इस चयन ट्रायल में पुरुष, महिला और 20 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ी 28 मार्च को चंडीगढ़ में होने वाली नेशनल ओपन रिले चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

एथलेटिक्स संघ के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके खेल प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर चयन समिति की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनके पास एएफआई की यूआईडी होगी। बिना यूआईडी वाले खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


जिन खिलाड़ियों की एएफआई यूआईडी अभी तक नहीं बनी है, वे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और यूआईडी नंबर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और यूआईडी का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।
20 वर्ष की आयु के खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
एथलेटिक्स संघ के महासचिव ने बताया कि इसमें 20 वर्ष आयु वर्ग में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्म तिथि 28 मार्च 2006 से 27 मार्च 2010 के बीच है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ी समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचे और सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाएं ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें