फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बढ़ती गर्मी के तेवरों को देख शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में किया बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बढ़ती गर्मी के चलते शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों को लू से राहत देने के लिए समय में बदलाव किया है, ताकि विद्यार्थी लू की चपेट में न आ सकें। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश भी जारी किए गए है। साथ ही स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए गए है। सुबह नौ बजे से एकल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक रहेगा तो वहीं दोहरी पारी में चलने वाले विद्यालय का समय सुबह सात बजे से साढ़े 11 बजे और दूसरी पारी का समय 11 बजकर 45 मिनट से चार बजकर 15 मिनट रहेगा। इसके साथ ही एक जून से 30 जून तक होने वाले ग्रीष्मकालीन की छुट्टियां भी घोषित कर दी गई है।जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास का कहना है की बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को लू से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें