फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीसरे दिन पुल के पास मिला लापता सूरज का शव, घर का था इकलौता वारिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मेहरा गांव के युवक सूरज का शव तीसरे दिन नहर में पुल के किनारे मिला। पिछले 48 घंटे से गोताखोरों की टीम, परिजन व पुलिस शव की लगातार तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह जैसे ही परिजनों को शव मिलने की सूचना मिली तो उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। इंद्री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया। सूरज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि खंड के गांव मेहरा निवासी सूरज की मोटरसाइकिल बुधवार को गांव से करीब 10- 12 किलोमीटर दूर खुर्दबन धनौरा पश्चिमी यमुना नहर पुल पर खड़ी मिली थी। बुधवार को करीब 2 घंटे पूल पर खड़ी मोटरसाइकिल की सूचना लोगों द्वारा लाडवा डायल 112 को दी गई थी। चैक करने पर मोटरसाइकिल मेहरा निवासी रविंद्र के नाम पर निकली, जिसकी सूचना मोटरसाइकिल मालिक को दी गई। मौके पर पहुंचे मोटरसाइकिल मालिक रविंद्र कुमार निवासी मेहरा ने बताया कि उसके करीब बीस वर्षीय बेटा सूरज सुबह घर से खेलने के लिए मोटरसाइकिल पर निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसके फोन पर संपर्क किया तो मोबाइल भी बंद था। उसका बेटा विदेश जाने के लिए आईलेट्स कर रहा था और परेशान भी चल रहा था, लेकिन वह नहर पर कैसे पहुंचा इसकी कोई जानकारी नहीं है। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें