फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस सतर्क

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। समारोह स्थल के साथ जिले भर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए हैं। बता दें 26 जनवरी को पुलिस लाइन में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इसे लेकर समारोह स्थल के साथ उस ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि आयोजन स्थल के आसपास की सुरक्षा के लिहाज से पीसीआर व चीता राइडर्स को तैनात किया गया है। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने इलाके में होटल व धर्मशालाओं में तलाशी अभियान चलाने आदेश दिए गए हैं। बताया कि बाहर राज्य और अन्य जिलों से आए लोगों की जांच कर पर्चे अजनबी काटने के निर्देश जारी किए गए हैं। होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला व रेस्ट हाउस संचालकों से बैठक कर उनके पास ठहरने वाले का रिकॉर्ड और पहचान पत्र रखने के आदेश दिए हैं। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थानों पर जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी सभी वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही पार्क कराएं। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी दशा में सहन नहीं होगी। आमजन भी सचेत रहें और किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु देखे जाने की सूचना पुलिस को दें।

ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के चलते समारोह स्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। उपायुक्त ने आयोजन स्थल को धारा 144 के तहत रेड जोन घोषित किया है। सभी पुलिस कर्मचारियों निर्देश दिए गए हैं कि पूरे क्षेत्र में ड्रोन, ग्लाइडर व अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखें। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशाें का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें