फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिला चिकित्सक से पर्स छीनने का दूसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। दो सप्ताह पहले स्कूटी सवार महिला चिकित्सक से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अमित कुमार उर्फ काकू निवासी रविदास कॉलोनी पिहोवा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में दीपिका अरोड़ा ने बताया था कि वे पिहोवा के निजी अस्पताल में बतौर चिकित्सक कार्यरत हैं। एक नवंबर दोपहर करीब दो बजे वह अपनी ड्यूटी निपटाकर स्कूटी पर अस्पताल से घर जा रही थी। जैसे ही प्राची मोड़ के पास पहुंची तो स्कूटी पर दो युवक आए, जिसमें पीछे बैठे युवक ने उसके घुटनों में रखे पर्स को छीन लिया था। इस घटना में स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से वह भी नीचे गिरकर जख्मी हो गई थी। उसके पर्स में 9500 रुपये, मोबाइल, डेबिट, क्रेडिट और आधार कार्ड सहित अन्य कागजात थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए एक आरोपी दीपक को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी दीपक की निशानदेही पर दूसरे आरोपी अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें