कुरुक्षेत्र। सवा महीने पहले 50 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को टीम ने गुप्त सूचना पर जाट धर्मशाला कनीपला के पास नाकाबंदी कर महिला रज्जी निवासी साढ़ौरा जिला यमुनानगर को काबू किया था। तलाशी लेने पर आरोपी महिला के कब्जे से 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में सम्मिलित आरोपी संजीव कुमार उर्फ जिप्पी निवासी कनीपला को गिरफ्तार कर लिया। संवाद