फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेवानिवृत्त फौजी के साथ 4.98 लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। तीन महीने पहले एप के माध्यम सेवानिवृत्त फौजी के खाते से 4.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में साइबर थाना पुलिस टीम सोहेल निवासी नॉर्थ ईस्ट गोकुलपुरी दिल्ली समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को सिम बंद होने का झांसा देकर एप डाउनलोड कराई थी।
विज्ञापन

थाना केयूके में एक मार्च को दर्ज शिकायत में जसबीर सिंह निवासी अमीन ने बताया था कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से सेवानिवृत्त है। उसके पास अनजान नंबर से कॉल आई कॉल में बताया गया था कि उसकी सिम बंद होने वाली है। कुछ देर बाद आरोपियों ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराई थी। जैसे ही उसने एप डाउनलोड होने के बाद आए ओटीपी आरोपियों को बताया तो उसके खाते से 4.98 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए थे। बैंक जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि उसकी एफडी पर किसी ने 13 लाख 50 हजार का लोन लिया है और उसके खाते से 4.98 लाख की ट्रांजेक्शन हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच साइबर थाना पुलिस ने करते हुए 30 मार्च को आरोपी मोहम्मद इमरान निवासी नॉर्थ ईस्ट गोकुलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने दूसरे आरोपी सोहेल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें