फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल भेजने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीना पहले पुर्तगाल भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी जसविंद्र वासी बागल (कैथल) को पुलिस ने अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी बलदेव सिंह वासी प्लाट नंबर-पांच बाखली को भी कारागार भेज चुकी है।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह वासी डेरा मंगल सिंह प्लाट कलसा ने 25 मई को थाना सदर पुलिस पिहोवा को दी शिकायत में बताया था कि बलदेव सिंह अपने बेटे पर्व सिंह के साथ उसके पास आया था, जिसने उसके बेटे गुरप्रीत सिंह को पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने साढ़े 12 लाख रुपये की मांग की थी। 20 जनवरी को उसने आरोपी को पांच लाख रुपये नकद दिए थे। आरोपी ने पैसे लेने के बाद उसके बेटे को दुबई भेज दिया और कहा कि दो दिन तक रुकना पड़ेगा, क्योंकि अभी पुर्तगाल के लिए प्रवेश बंद है। उसके बाद उसका बेटा वापस आ गया था। तब आरोपी ने उसे कुछ दिन बाद भेजने की बात कही थी। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसके बेटे को दोहा कतर भेज दिया था, मगर यहां से भी वह लौट आया था। उसके बाद आरोपी ने उसके बेटे को न विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच करते हुए चार जुलाई को पहले आरोपी बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया था। इस आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये नकदी बरामद करके उसे कारागार भेजा था। अब इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी जसविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये नकदी बरामद करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें