फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कांवड़िये का बैग चुराने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डेढ़ साल पहले कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िये का बैग चोरी करने के आरोप में थाना केयूके पुलिस टीम ने करनाल जिले के अरजाहेडी गांव निवासी आरोपी राहुल उर्फ बतिया को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। 2 अगस्त 2024 को पुलिस को दी शिकायत में भोर सैयदा निवासी राहुल ने बताया कि वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए थे। 2 अगस्त को वह नरकातारी के पास शिविर में आराम कर रहे थे। सुबह उठकर देखा तो उनका बैग गायब मिला जिसमें मोबाइल, रुपये और जरूरी सामान था। शिकायत पर थाना केयूके में प्राथमिकी दर्ज करके जांच थर्ड गेट चौकी को सौंपी गई। 28 अगस्त 2024 को मामले के झिंवरहेडी गांव निवासी आरोपी सतीश कुमार को मामले में गिरफ्तार किया था। अब टीम ने करीब डेढ़ साल बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए मामले में आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। जांच में शामिल करने के बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया, जहां से उसे कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें