फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशे का कारोबार करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा ।पुलिस ने नशे के खिलाफ के खिलाफ एक्शन लेते हुए नशे के कारोबार पर प्रभावी ढंग से शिकंजा कसने और जिले में नशीले पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को क़स्बा लाडवा में कई स्थानों पर विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह की अगुवाई में चलाए गए अभियान में विभिन्न थाना प्रभारी, सीआईए टीमों, एंटी नारकोटिक सेल, पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की टीमों ने भाग लिया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों, मकानों, किराये के मकानों तथा नशे के कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों की सघन जांच की। डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ-साथ कई लोगों की तलाशी भी ली। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




घर से चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
पिहोवा । पुलिस टीम ने घर से चोरी करने के आरोपी सागर वासी डेहा बस्ती व महंगा उर्फ़ महाबीर वासी इंद्री जिला करनाल को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि शमशेर सैनी वासी सैनी मोहल्ला ने बताया कि उसका पुराना मकान सरस्वती विहार कालोनी में है। 17 अक्टूबर को दिन के समय अज्ञात चोर उसके पुराने मकान से ताला तोड़कर कमरे से छत वाला पंखा, डीवीआर, फ्रिज की स्टेपलाइजर, कंप्रेशर व पानी की मोटर को चोरी करके ले गए। दो नवंबर को पुलिस टीम ने आरोपी सागर वासी डेहा बस्ती व महंगा उर्फ़ महाबीर वासी इंद्री जिला करनाल को गिरफ्तार कर लिया।




बाइक चोरी करने के दो आरोपी काबू, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
बाबैन। अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी संदीप कुमार व कपिल कुमार को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत दो नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में राहुल कुमार वासी जलालुदीन माजरा ने बताया कि वह शंभु बार्डर के पास प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह बाइक को तहसील बाबैन की पार्किंग में खड़ा करता है। एक नवंबर को वह अपनी बाइक को खड़ी करके अपनी ड्यूटी पर चला गया था। शाम को करीब 9 बजे जब वह वापस बाबैन आया तो तहसील कार्यालय में उसकी बाइक नहीं मिली। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी संदीप कुमार व कपिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन






स्कूटी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने स्कूटी चोरी करने के आरोपी शुभम वासी अमीन को गिरफ्तार करके चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सात अक्तूबर को अमीन वासी महिला ने बताया कि 30 सितंबर को उसकी स्कूटी उसके घर के बाहर खड़ी थी। वह अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी तथा उसके घर के सभी सदस्य सो रहे थे। अगले दिन सुबह उसने रिश्तेदारी से आकर देखा तो स्कूटी चोरी नहीं मिली। इस मामले में पुलिस टीम ने स्कूटी चोरी करने के आरोपी शुभम वासी अमीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना शहर थानेसर व कृष्णा गेट में चोरी के दो मामले दर्ज हैं।



मंडी से कट्टे चुराने का आरोपी काबू, दो बरामद
इस्माईलाबाद। पुलिस टीम ने मंडी से कट्टे चुराने के आरोपी कर्मजीत उर्फ बबलू वासी इस्माईलाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बाइक व चोरीशुदा दो कट्टे बरामद कर लिए गए।
पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि गत तीन नवंबर को पुलिस को दी अपने शिकायत में अजैब सिह वासी कंगवाल जिला अंबाला ने बताया कि वह दुकान नंबर दो पर ठेकेदारी का काम करता है। दुकान पर काम कर रहा था तो उसने देखा की एक युवक अपनी बाइक पर उसकी दुकान से दो सफेद कट्टे अपनी बाइक पर आगे व पीछे कट्टों को लादकर चोरी करके ले जा रहा था। उसने उसको बाइक अपने दो कट्टों सहित पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम कर्मजीत उर्फ बबलू वासी इस्माईलाबाद बताया। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बाइक और चोरी के दो कट्टे बरामद कर लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें