फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एसवाइएल नहर में मगरमच्छों की तलाश, चलाया रेस्क्यू अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सतलुज-यमुना लिंक नहर में लगातार मगरमच्छ दिखाई देने के बाद रविवार को इन्हें पकड़ने के लिए वन्य जीव विभाग की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम ने गोताखोर प्रगट सिंह के साथ मिलकर बचगांव, दबखेड़ी और उदारसी गांव के आसपास नहर में लगातार सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

नहर में मगरमच्छ दिखने के बाद कईं दिनों से आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है। ऐसे में वन्य जीव विभाग की टीम ने शनिवार को मगरमच्छ पकड़ने के लिए नहर में कई जगह जाल लगाए थे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रविवार को फिर से अभियान शुरू किया गया। विभाग को आशंका है कि नहर में तीन बड़े मगरमच्छ मौजूद हैं। इनमें एक मगरमच्छ करीब 12 फीट लंबा है जबकि अन्य दो मगरमच्छ छह फीट और आठ से दस फीट लंबे हैं। पिछले सप्ताह गोताखोर प्रगट सिंह और एसडीआरएफ की टीम पिहोवा के लापता ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह की तलाश में नहर में सर्च आपरेशन चला रही थी। इसी दौरान दबखेड़ी-बचगांव क्षेत्र के पास टीम को नहर किनारे करीब 12 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया था। अचानक मगरमच्छ को सामने देखकर टीम के सदस्य भी घबरा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें