फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सूरजमुखी खरीद को लेकर आंदोलन के बड़े फैसले की भनक पर किसानों के बीच पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
शाहाबाद। किसानों को संबोधित एसडीएम कपिल शर्मा।
विज्ञापन
शाहाबाद। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की ओर से सूरजमुखी खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर प्रशासन की सांसें उस समय फूल गई जब अनाजमंडी में प्रदेश स्तरीय महापंचायत कर बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लेने पर चर्चा की जाने लगी। महापंचायत में दोपहर एक बजे के बाद यह निर्णय लेने का एलान किया तो एसडीएम कपिल शर्मा भनक लगते ही किसानों के बीच पहुंच गए और उन्होंने भरोसा दिया कि सूरजमुखी की खरीद 29 मई से शुरू कर दी जाएगी। इस पर किसान शांत हुए तो अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार को 25 मई तक सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करने के अल्टीमेटम के बाद खरीद शुरू नहीं हुई थी। जिस पर बड़ी संख्या में किसान शुक्रवार को अनाज मंडी में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। किसानों का रोष बढ़ता जा रहा था और किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने फैसला लिया कि दोपहर एक बजे के बाद बड़े आंदोलन जैसा निर्णय लिया जाएगा लेकिन इसी बीच एसडीएम कपिल शर्मा किसानों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि सूरजमुखी की सरकारी खरीद 29 मई सोमवार को शुरू कर दी जाएगी।
वहीं भाकियू प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि अगर 29 मई को खरीद कार्य शुरू न हुआ तो 30 मई को फिर से किसानों की पंचायत होगी और उस दिन आंदोलन अवश्य होगा। पत्रकारों से बातचीत में प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि इसके अलावा किसानों की फसल के दाने-दाने की खरीद की मांग रखी थी। जिस पर प्रशासन की तरफ से आश्वासन दिया गया कि पहले सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार 50 हजार क्विंटल की खरीद होगी और उसके बाद भी खरीद जारी रहेगी और किसानों की पूरी फसल खरीद की जाएगी। इस आश्वासन पर किसानों ने धरने को स्थगित किया। ब्लॉक प्रधान हरकेश खानपुर और जसबीर सिंह मामूमाजरा ने कहा कि खरीद केंद्र बढ़ाए जाएं तथा प्रति एकड़ सात क्विंटल से बढ़ाकर 10 क्विंटल की जाए।
विज्ञापन



ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान हरकेश खानपुर जाट्टान, जसबीर सिंह मामूमाजरा, जयपाल चढूनी, मलकीत सिंह अंबाला मंडल प्रधान, पवन बैंस शहरी प्रधान, अर्शपाल चढूनी, विक्रम दाऊमाजरा, कुलदीप सिंह दिनारपुर, सुखचैन पाडलू, जगीर सिंह बेरथला, अर्जुन भिंडर, बलविंद्र दामली, मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह बराड़ा ब्लॉक प्रधान, हाकम सिंह रतनगढ, बलविंद्र नलवी, पूर्व सरपंच संजीव चोपड़ा, राजीव राणा भूसतला, दिलबाग सिंह, अ्रंग्रेज सिंह, अवतार सिंह, संजीव बंसल, रघबीर सिंह रावा, घसीटू राम खेड़ा, दलेर सिंह, सुच्चा सिंह झरौली, सहित अनेक किसान मौजूद थे।

डीएसपी ने किया किसानों को मनाने का प्रयास, लेकिन अड़े रहे
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए डीएसपी रणधीर सिंह, शाहाबाद थाना प्रभारी राजपाल, चौकी इंचार्ज महेश कुमार एवं महीपाल मौके पर मौजूद रहे। डीएसपी रणधीर सिंह ने किसानों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि उनकी मांगें उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जाएंगी। किसानों ने इनकार कर दिया और कहा कि सूरजमुखी खरीद शुरू करवाकर ही शांत होंगे। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर किसान माने तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें