फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: स्कूटी सवार SPO की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत, अखंड पाठ से ड्यूटी पर लौट रहा था परविंद्र

Tue, 20 Dec 2022 05:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र, पिहोवा (हरियाणा)

सार

परविंद्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद साल 2018 में पुलिस फोर्स में बतौर एसपीओ भर्ती हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ससुराल में आयोजित अखंड पाठ से अंबाला ड्यूटी पर लौट रहे स्कूटी सवार एसपीओ की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा कुरुक्षेत्र के पिहोवा में नेशनल हाईवे- 152 पर गांव टीकरी के पास हुआ।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त विशेष पुलिस अधिकारी परविंद्र सिंह (41) निवासी बराड़ा (अंबाला) के रूप में हुई। परविंद्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद साल 2018 में पुलिस फोर्स में बतौर एसपीओ भर्ती हुआ था।

थाना सदर में दर्ज अपनी शिकायत में बलदेव मुल्तानी निवासी प्रेमपुरा (कैथल) ने बताया कि उसकी भतीजी गुरमीत कौर, दामाद परविंद्र सिंह अपने बच्चों के साथ ससुराल की रिश्तेदारी में अखंड पाठ में शामिल होने नंद कॉलोनी आए थे। कार्यक्रम के बाद परविंद्र सिंह अपनी पत्नी गुरमीत कौर से अपने मकान की चाबी लेकर स्कूटी पर सवार होकर अपनी ड्यूटी अंबाला लौट रहा था।
विज्ञापन


वह भी अपने निजी काम के लिए अपनी कार में अंबाला जा रहा था। परविंद्र अपनी स्कूटी पर उसके आगे चल रहा था। जैसे ही पह गांव टीकरी से थोड़ा आगे पहुंचा तो पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टम्पू को ओवरटेक करते हुए परविंद्र की स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर और ट्रॉली पर लगे एंगल परविंद्र सिंह के सिर में लगने से परविंद्र स्कूटी सहित सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसने कार रोककर परविंद्र को संभाला और डायल-112 की मदद से पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें